Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2026: संजू की शतकीय पारी की बदौलत CSK को मिली पहली जीत! DC को 23 रनों से रौंदा

Shilpi Narayan
11 April 2026 11:30 PM IST
IPL 2026: संजू की शतकीय पारी की बदौलत CSK को मिली पहली जीत! DC को 23 रनों से रौंदा
x
CSK के गेंदबाजों ने DC के बल्लेबाजों के छुड़ाए पसीने, जेमी ओवरटन ने 4 विकेट झटके

चेन्नई। आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई हार का चौका लगाने से बचने का उद्देश्य लेकर उतरी थी जबकि दिल्ली कैपिटल्स को सत्र की तीसरे जीत की तलाश उतरी थी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का लक्ष्य दिया था।

पथुम निसांका ने 41 रन बनाया

केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। जिसके बाद पथुम निसांका 41 रन बनाकर आउट हो गए। अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया। दिल्ली को तीसरा झटका गुरजपनीत सिंह ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। दिल्ली को चौथा झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। DC को पांचवां झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को बोल्ड किया। दिल्ली को छठा झटका नूर अहमद ने दिया। दिल्ली को 8वां झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा, जिन्हें जेमी ओवरटन ने अपना शिकार बनाया। स्टब्स ने 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए।

सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली

बता दें कि संजू चेन्नई की टीम ने संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत 212 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे।

Next Story