Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL2026-सुपर संडे में दर्शकों के लिए डबल धमाल लखनऊ का गुजरात से और मुंबई का बेंगलुरु से सामना होगा

Aryan
12 April 2026 10:14 AM IST
IPL2026-सुपर संडे में दर्शकों के लिए डबल धमाल लखनऊ का गुजरात से और मुंबई का बेंगलुरु से सामना होगा
x
मुंबई के मैदान में कोहली के नाम की होगी गुंज, रोहित शर्मा पर भी नजर होगी

नई दिल्ली। IPL2026-सुपर संडे में दर्शकों के लिए डबल धमाल लखनऊ का गुजरात से और मुंबई का बेंगलुरु से सामना होगा। इस आईपीएल में यह पहली बार मौका है जब दो दोस्तों की टीम अपने सामने होगी। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की बेंगलुरु एक दूसरे के सामने खेलेगी। वहीं लखनऊ और गुजरात की टीम के बीच होने वाला मुकाबला भी अहम है। रविवार के चलते दोनों माचो में भारी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना बनी है।

दो दोस्तों की टीम आमने-सामने होगी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की दोस्ती चर्चाओं में है। दोनों बल्लेबाजों ने t20 से एक साथ रिटायरमेंट लिया था। दोनों ही बल्लेबाज अपनी आईपीएल टीम से कप्तानी छोड़ चुके हैं। मुंबई में होने वाले इस मैच में सब की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी। घर में खेल रही मुंबई के दर्शक भी कोहली की बैटिंग देखना चाहेंगे। बड़ी संख्या में विराट कोहली के फैंस भी मैच देखने आएंगे। रोहित शर्मा जब मैदान पर करते हैं तो मुंबई के दर्शक भी रोहित शर्मा को सपोर्ट करती हुई नजर आती है।

अंक तालिका में आगे बढ़ने का मौका

अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंज बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस एक मैच जीत कर आठवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स पांचवें स्थान पर है। गुजरात की टीम सातवें स्थान पर है। मुंबई की टीम अब तक तीन मैच खेली है, एक मैच ही जीत सकी है। बेंगलुरु की टीम तीन मैच खेल कर दो मैच जीत चुकी है। लखनऊ की टीम तीन मैच खेल कर दो मैच जीत चुकी है। वही गुजरात की टीम तीन मैच खेल कर एक ही जीत चुकी है।

Next Story