
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: RR और RCB के...
IPL 2026: RR और RCB के बीच होगा आज का मुकाबला, जानें कैसा होगा वैभव सूर्यवंशी और कोहली के बीच बैटल

नई दिल्ली। IPL का मुकाबला अब काफी दिलचस्प होते जा रहा है। वहीं अब अंक तालिका की लड़ाई तेज हो गई है। आईपीएल का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। इस मैच में जहां एक तरफ युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहने वाली है तो वहीं विराट के फैंस को भी उनकी बल्लेबाजी देखने को मिलेगा। वहीं दोनों टीमों का शानदार फार्म देखने को मिल रहा है। इसलिए आज का मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है।
वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। 15 वर्षीय इस बल्लेबाज की शैली से सब प्रभावित हैं। वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होना है, जहां अभ्यास के दौरान आरसीबी प्लेयर ने वैभव से उनका बैट मांगा। उन्होंने लीग के दौरान तो बैट देने से बिल्कुल मना कर दिया, लेकिन वादा किया कि लीग के बाद उन्हें बैट दे देंगे।
जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर जड़ा था छक्का
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। पहले ही सीजन उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था, ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लीग का सबसे तेज शतक है। जारी संस्करण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैभव ने अर्धशतक (52) जड़ा, गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में 31 और मुंबई के सामने तीसरे मैच में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।
मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच है, जो गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा, 7 बजे टॉस होगा।




