
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: वैभव और...
IPL 2026: वैभव और ध्रुव की धुआंधार पारी की बदौलत राजस्थान ने RCB को 6 विकेट से रौंदा

गवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है। गुवाहाटी में बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 202 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं राजस्थान के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी देखने को मिली। राजस्थान ने RCB को 6 विकेट से मात दिया।
वैभव ने 78 रनों की शानदार पारी खेली
बता दें कि यशस्वी जायसवाल महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की विस्फोटक पारी देखने को मिली। सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। हालांकि वो 78 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर शून्य पर पवेलियन लौट गए जबकि रियान पराग तीन रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ध्रुव ने 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली।




