
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026 : वैभव...
IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए विराट कोहली! तारीफ में बांधे पुल, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। IPL 2026 में अब हर किसी के जुबान पर बस वैभव सूर्यवंशी का नाम है। उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी से कई दिग्गज गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं RCB के खिलाफ खेले गए उनके धुआंधार पारी की बदौलत टीम ने आसानी से जीत दर्ज की है। साथ ही इस 15 साल के खिलाड़ी का अब हर कोई मुरीद हो गया है। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को अब दिग्गज विराट कोहली की भी तारीफ मिल गई है।
ऑरेंज कैप की रेस में बनाई बढ़त
बता दें कि मैच के बाद वैभव ने कोहली से ऑटोग्राफ लिया, लेकिन 'किंग' ने सिर्फ साइन नहीं किया, बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा, जिसने इस युवा खिलाड़ी के सफर को और खास बना दिया। कोहली ने अपने मैसेज में लिखा, 'डियर वैभव, बहुत अच्छा खेला।' यह छोटा सा संदेश, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक की तरफ से मिलने वाली यह सराहना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस मैच के बाद वैभव ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप की रेस में भी बढ़त बना ली है। उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है।
टीम ने 12 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। टीम ने 12 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जो इस सीजन उनकी लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वैभव का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। उनकी बल्लेबाजी में वह आत्मविश्वास दिख रहा है, जो आमतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों में देखने को मिलता है। 15 साल की उम्र में जिस तरह से वह बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। यही वजह है कि उनकी तुलना एक परिकथा से की जा रही है।




