
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL Auction: पृथ्वी शॉ...
IPL Auction: पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में क्यों खरीदा? ये रही वजह, मालिक ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी विवादों से घिरे रहने वाले ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को एक बार फिर फ्रेंचाइज़ी में शामिल करने के फैसले के पीछे की वजह बताई है। ग्रांधी के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये में वापस खरीदा, ताकि उन्हें दूसरा मौका दिया जा सके और वह अपनी फॉर्म में वापसी कर सकें।
ग्रांधी ने बताई शॉ को खरीदने की वजह
ग्रांधी ने कहा कि यह पृथ्वी के लिए एक मजबूत वापसी करने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शॉ इस मौके को गंभीरता से लेंगे और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। नीलामी से पहले, शॉ ने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे फ्रेंचाइजी को उन्हें वापस लाने का भरोसा मिला। पिछले सीज़न (IPL 2024) में खराब फॉर्म और ऑफ-फील्ड मुद्दों के कारण उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था। सह-मालिक पार्थ जिंदल ने पहले कहा था कि शॉ को अपनी फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अवसर की जरूरत थी।
बेस प्राइस पर हुई वापसी
दरअसल शॉ दो बार नीलामी में अनसोल्ड रहे, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एक्सीलरेटेड राउंड में उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके पिछले प्रदर्शन और घरेलू सर्किट में हालिया फॉर्म को देखते हुए, एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका दिया है। बता दें कि शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार 2018 में खरीदा था, जब उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए अंडर-19 विश्व कप जिताया था। पृथ्वी शॉ ने अपने पहले कार्यकाल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 79 मैच खेले और कुल 1892 रन बनाए।




