
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL: कप्तानी रेस में...
IPL: कप्तानी रेस में राजस्थान रॉयल्स में जडेजा-पराग की जंग! अधूरा रहेगा यशस्वी का सपना?

नई दिल्ली। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद, राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी के लिए मुख्य रूप से रियान पराग और रवींद्र जडेजा के बीच मुकाबला माना जा रहा है, जिससे यशस्वी जायसवाल को इंतजार करना पड़ सकता है। फ्रेंचाइजी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नए कप्तान की घोषणा नहीं की है।
रवींद्र जडेजा
बता दें कि एक अनुभवी ऑलराउंडर, जडेजा ट्रेडिंग विंडो के माध्यम से रॉयल्स में वापस आए हैं। साथ ही जानकारी के मुताबिक खबर आई थी कि वह कप्तानी की भूमिका चाहते थे। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि उनका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने में मदद कर सकता है।
रियान पराग
पराग ने घरेलू क्रिकेट में असम का नेतृत्व किया है और पिछले आईपीएल सीज़न में सैमसन की अनुपस्थिति में RR के लिए 7-8 मैचों में कप्तानी भी की थी। वह इस भूमिका के लिए तैयार हैं, लेकिन अंतिम निर्णय टीम प्रबंधन द्वारा नीलामी के बाद लिया जाएगा।
यशस्वी जायसवाल को करना पड़ेगा अभी और इंतजार
यशस्वी एक युवा और होनहार खिलाड़ी हैं, लेकिन रॉबिन उथप्पा जैसे कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें कप्तानी संभालने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। खैर इस बात में कोई शक नहीं है कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले का दमखम बड़ा खूब दिखाया है। भविष्य में अगर यशस्वी राजस्थान रॉयल्स में बने रहते है तो कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी पर कब्जा कर सकते है।
राजस्थान रॉयल्स (25 खिलाड़ी)
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड), डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड), रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।




