Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने बहरीन, UAE, कतर, कुवैत समेत क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी बेस पर किया हमला

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 3:37 PM IST
ईरान ने बहरीन, UAE, कतर, कुवैत समेत क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी बेस पर किया हमला
x

नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं। एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला किया गया है। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह बताई है। अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने इजरायल पर 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह भी ईरान के साथ जंग में शामिल हो गए हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

ईरान ने बहरीन, UAE, कतर, कुवैत समेत क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी बेस पर हमला किया। ईरान ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। उधर कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। इसके साथ ही यूएई में स्थित अमेरिका के नेवल (नौसैनिक) बेस को भी निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान ने कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर भी बड़ा जवाबी हमला किया है।

यूएई का एयरस्पेस बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अबू धाबी में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है। ईरान लगातार यूएई पर जबावी कार्रवाई कर रहा है। ईरान के जवाबी हमले के बाद यूएई ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है।

Next Story