Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्टेट ऑफ हार्मुज में किया हमला, 20 क्रू मेंबर सही सलामत, 3 हैं लापता

Aryan
11 March 2026 5:02 PM IST
ईरान ने थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्टेट ऑफ हार्मुज में किया हमला, 20 क्रू मेंबर  सही सलामत, 3 हैं लापता
x
ओमान की नेवी ने लाइफबोट में सवार 20 क्रू मेंबर को बचाकर खसाब तट पर पहुंचाया है और बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी जगं खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। दरअसल ईरान स्टेट ऑफ हार्मुज पर अपनी नजर बनाए हुए है। आज यानी बुधवार को ईरान ने स्टेट ऑफ हार्मुज में थाईलैंड के एक कार्गो शिप को निशाना बनाया है। इस हमले की वजग से इस कार्गो शिप को बड़ा नुकसान हुआ है.

23 क्रू मेंबर्स मौजूद थे

जानकारी के मुताबिक, जिस इस शिप पर ईरान ने हमला किया उस दौरान उसपर 23 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। हालांकि, इस हमले के बाद तीन क्रू मेंबर लापता हैं जबकि 20 को सही सलामत निकाल लिया गया है।

20 क्रू मेंबर हैं सही सलामत

ओमान की नेवी ने लाइफबोट में सवार 20 क्रू मेंबर को बचाकर खसाब तट पर पहुंचाया है और बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल हमले के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले ब्रिटेन की नौसेना ने भी कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और पर्शियन गल्फ में तीन जहाजों को संदिग्ध प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया है, हालांकि जहाजों के नाम नहीं बताए गए थे।

Next Story