
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जंग के बीच ईरान का...
जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा... अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के एक और F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि उसने F-35 और F-15 फाइटर जेट्स को टारगेट किया है। हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के इन दावों को खारिज कर दिया था।
मिसाइल सिस्टम के जरिए बनाया निशाना
बता दें कि इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनवरी गार्ड कॉर्प्स ने बयान जारी कर दावा किया था कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिका के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को अपने एडवांज एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए मार गिराया है। ईरान के फार्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरान के एयर डिफेंस फोर्स के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के जरिए निशाना बनाया गया है।
दो दर्जन से ज्यादा विमान गिराए
मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ से जारी युद्ध के बीच अब तक अमेरिका के कई फाइटर जेट्स और अन्य विमान ढेर हो चुके हैं। इजरायल और अमेरिका के दोहरे हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिका के कई एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट F-15, F-16 और F-35 सहित थाड रडार सिस्टम को मार गिराने का दावा किया है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक इस युद्ध में अमेरिका के दो दर्जन से ज्यादा विमान मारे गिराए गए हैं या क्षतिग्रस्त हैं। जिसमें से कम से कम 17 विमानों को ईरान ने मार गिराने का दावा किया है।




