Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने भारत से निभाई दोस्ती! जहाजों के लिए खोला समुद्री रास्ता, जानें ईरान किन देशों को मानता है अपना मित्र...

Anjali Tyagi
26 March 2026 12:26 PM IST
ईरान ने भारत से निभाई दोस्ती! जहाजों के लिए खोला समुद्री रास्ता, जानें ईरान किन देशों को मानता है अपना मित्र...
x

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया पश्चिमी संकट से प्रभावित हो रही है। ऐसे में युद्ध संकट के बीच भी ईरान ने कुछ देशों के साथ दोस्ती निभाए रखी। बता दें कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) पूरी तरह बंद नहीं किया है। ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे ‘दोस्त देशों’ के जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है।

ईरानी विदेश ने खुद बताई बात

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) पूरी तरह बंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे ‘दोस्त देशों’ के जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है। अराघची के मुताबिक, यह रास्ता सिर्फ दुश्मनों और उनके साथियों के लिए बंद किया गया है क्योंकि उन्हें वहां से निकलने देने का कोई मतलब नहीं बनता।

किन्हें नहीं मिली इजाजत

बता दें कि साथ ही, अराघची ने साफ कहा कि जिन देशों को शत्रु माना जाता है या जो मौजूदा संघर्ष में शामिल हैं, उनसे जुड़े जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और कुछ खाड़ी देशों के जहाज, जो वर्तमान संकट में भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्यों अहम है होर्मुज?

जानकारी के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की तेल और गैस सप्लाई के एक बड़े हिस्से के लिए एक मुख्य ट्रांज़िट रूट है। इससे कोई भी रुकावट कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई की चिंताओं का सीधा कारण बनती है। भारत के लिए होर्मुज काफी अहम है, क्योंकि इसी रास्ते से अधिकतर तेल और गैस आते हैं। होर्मुज का खुलना भारत के लिए बड़ी राहत है। यह दुनिया के 20 से 25 फीसदी तेल-गैस का रास्ता है।



Next Story