
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Iran-Israel War:...
Iran-Israel War: इजराइल ने कहा-हमारे निशाने पर सिर्फ सैन्य ठिकाने हैं, शासन बदलना मंशा नहीं

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल युद्ध को मीडिया माध्यमों से भारत में बैठे देख रहे लोगों को लग रहा होगा कि इसमें जानमाल की भरपूर क्षति हुई होगी। इस अंदेशा के बीच इजराइल सैन्य अधिकारी ने कहा कि अभियान पूरी तरह सैन्य लक्ष्यों पर केंद्रित है। हमारी कार्रवाई का मकसद सुरक्षा खतरे को कम करना है, न कि राजनीतिक व्यवस्था को बदलना।
इजराइल ने 70 हजार रिजर्व सैनिकों को बुलाया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल सेना ने आने वाले घंटों और दिनों में करीब 70 हजार रिजर्व सैनिकों को तैनात किया है। सैनिकों को मुख्य रूप से हवाई सुरक्षा मजबूत करने, होम फ्रंट कमांड और सीमाओं की रक्षा के लिए बुलाया गया है।
ईरानी सेना की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक चेतावनी, कहा- ऐतिहासिक सबक सिखाएंगे
ईरान की सेना ने इजराइल और अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरानी शहरों पर हमलों के बाद उन्हें ऐतिहासिक सबक सिखाया जाएगा। ईरानी अधिकारी के अनुसार, क्षेत्र में इस्राइल की मदद करने वाला कोई भी सैन्य ठिकाना ईरान की सेना के निशाने पर होगा। इस्लामिक गणराज्य अपनी सैन्य कार्रवाई में किसी तरह की हिचक नहीं दिखाएगा।




