
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Iran-Israel War:...
Iran-Israel War: US-इजरायली हमलों में खामेनेई की मौत! ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर और इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा कि ईरान पर US-इजरायली हमलों में यातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान किया गया है।
ईरान के नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान
ईरान के नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान हो चुका है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।
भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने बताया कि हम उन भारतीयों के संपर्क में हैं, जो कुछ वक्त के लिए इजरायल में हैं और बाहर जाने वाले हैं। अभी एयरस्पेस बंद है, इसलिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं, जिससे स्थिति के हिसाब से उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके। अभी, सड़क यात्रा के लिए स्थिति ठीक नहीं है। इजरायल में भारतीयों के लिए, हमने दो एडवाइजरी जारी की हैं। सभी को एडवाइजरी और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती




