Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Iran-Israel War: जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड का मैच रद्द, होटल के अंदर ही रहे खिलाड़ी, इस मैच पर भी मंडराया खतरा...

Aryan
1 March 2026 3:44 PM IST
Iran-Israel War: जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड का मैच रद्द, होटल के अंदर ही रहे खिलाड़ी, इस मैच पर भी मंडराया खतरा...
x
अबू धाबी में बिगड़ते हालात को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि अभ्यास सत्र भी नहीं होगा।

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया प्रभावित हो गई है। अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद ईरान की ओर से जवाबी मिसाइल हमले किए गए। इसका असर UAE समेत पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ा। इसलिए पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लॉयंस के बीच अबू धाबी में होने वाला दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। यह मैच आज यानी 1 को अबू धाबी के ओवल स्टेडियममें खेला जाना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे आयोजित नहीं किया जा सका।

अबू धाबी में होने वाला था मैच

दरअसल यह मुकाबला अबू धाबी के ओवल स्टेडियम में होने वाला था। जानकारी के मुताबिक, अबू धाबी में बिगड़ते हालात को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। वहीं टीमों को इंडोर रहने की सलाह दी गई है। ECB ने साफ कहा कि टीमों और स्टाफ की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। वहीं, मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र के फिर से खुलने पर टीम की वापसी या सीरीज जारी रखने का फैसला लिया जाएगा।

इस सीरीज पर भी छाया खतरा

इस संकट की वजह से इंग्लैंड महिला टीम का अबू धाबी में ट्रेनिंग कैंप भी पोस्टपोन कर दिया गया है। वहीं, UAE में होने वाली अफगानिस्तान-श्रीलंका टी20I और वनडे सीरीज पर भी खतरा मंडरा रहा है, जो 13 मार्च से शुरू होने वाली है।

Next Story