
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Iran-Israel War:...
Iran-Israel War: खामेनेई के अंतिम विदाई की तैयारी शुरू, ईरान का पलटवार, इजराइल को दी यह धमकी...

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच का जंग आज छठे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, मरहूम खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में रखने की तैयारी की जा रही है। ग्रैंड मोसल्ला बहुत बड़ा प्रार्थना स्थल है, यहां शोक मनाने वालों की भीड़ जमा हो सकती है। इस विदाई समारोह के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी बीच ईरान ने आज यानी गुरुवार को इस्राइल की डिमोना परमाणु स्थल को निशाना बनाने की धमकी दी है।
खामेनेई के अंतिम संस्कार की तिथि तय नहीं
ईरानी सूत्रों के मुताबिक, मरहूम खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
ईरान ने इजरायल को दी धमकी
इस बीच, ईरान ने आज यानी गुरुवार को इजरायल की डिमोना परमाणु स्थल को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि यदि इजरायल और अमेरिका ने उसकी सरकार को गिराने की कोशिश की, तो वह इस परमाणु केंद्र को निशाना बनाएंगे। गौरतलब है कि यह धमकी इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज के बयान के बाद आई है। दरअसल काट्ज ने कहा था कि ईरानी सरकार जो भी नया नेता लाएगी, उसे इजरायल ख्तम कर देगा।




