Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान-इजरायल युद्ध: दशकों पुरानी दुश्मनी की ये है वजह!

Shilpi Narayan
1 March 2026 8:30 AM IST
ईरान-इजरायल युद्ध: दशकों पुरानी दुश्मनी की ये है वजह!
x

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव जारी है। वहीं इस युद्ध का असर मीडिल ईस्ट के देशों में देखने को मिल रहा है। हालांकि इस युद्ध से पूरी दुनिया में हलचल मच गया है। इस बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों देशों में इस तनाव के पीछे क्या वजह है।

अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव का मुख्य कारण वैचारिक मतभेद और क्षेत्रीय वर्चस्व की जंग है। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान, इजरायल को एक अवैध राष्ट्र मानता है जबकि इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा देखता है।

छद्म युद्ध (Proxy War)

ईरान लेबनान में हिजबुल्लाह और गाजा में हमास जैसे समूहों का समर्थन करता है, जिन्हें इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।

परमाणु कार्यक्रम

इजरायल का मानना है कि ईरान गुप्त रूप से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, जिसका लक्ष्य इजरायल को नष्ट करना है।

सीरिया में उपस्थिति

सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान ईरान ने वहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है, जिसे इजरायल अपनी सीमाओं के पास बर्दाश्त नहीं करना चाहता।

Next Story