Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Iran-Israel War: अमेरिकी विदेश विभाग ने बहरीन और जॉर्डन में गैर-आपातकालीन कर्मियों और उनके परिवारों को निकालने का दिया आदेश

Shilpi Narayan
3 March 2026 1:22 PM IST
Iran-Israel War: अमेरिकी विदेश विभाग ने बहरीन और जॉर्डन में गैर-आपातकालीन कर्मियों और उनके परिवारों को निकालने का दिया आदेश
x

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल में आए तनाव से मीडिल ईस्ट में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने बहरीन और जॉर्डन में गैर-आपातकालीन कर्मियों और उनके परिवारों को निकालने का आदेश दिया। विदेश विभाग की ऑनलाइन घोषणा में कहा गया है कि यह निर्णय "सुरक्षा जोखिमों के कारण" लिया गया है।

ईरानी ड्रोन हमले की बात स्वीकार की

दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के मद्देनजर मध्य पूर्व में रहने वाले अमेरिकियों से वहां से चले जाने का आग्रह किया है। सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को ईरानी ड्रोन हमले की बात स्वीकार की है और अमेरिकियों से फिलहाल इस राजनयिक दूतावास से दूर रहने का आग्रह किया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पहले कहा था कि दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया था।

कतर एयरवेज की उड़ानें अभी भी निलंबित

कतर की एयरलाइन ने कहा कि देश का एयरस्पेस बंद होने की वजह से उड़ान अभियान कुछ समय के लिए निलंबित है। बयान में कहा कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के कतर के एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा करने के बाद कतर एयरवेज ऑपरेशन फिर से शुरू कर देगी।

आईडीएफ का हिज्बुल्ला को पलटवार

हिज्बुल्ला के हमलों के बाद आईडीएफ ने एक्स पोस्ट में बताया कि इस्राइली सैनिक दक्षिणी लेबनान में बॉर्डर एरिया के पास कई जगहों पर तैनात हैं, ताकि वे बेहतर रक्षा रणनीति के तहत स्थिति बना सकें। पोस्ट में बताया गया कि सेना हिज्बुल्ला के उग्रवादी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लक्षित हमले कर रहे हैं।

Next Story