Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Iran Protests: ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की गई जान, सरकार ने आतंकवादियों पर लगाया यह आरोप...

Aryan
18 Jan 2026 6:59 PM IST
Iran Protests: ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की गई जान, सरकार ने आतंकवादियों पर लगाया यह आरोप...
x
सरकार ने स्पष्ट कहा है कि देश में शांति बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों ने देश का अमन-चैन छीन लिया है। ईरानी अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूरे देश में हुए प्रदर्शनों में अब तक करीब 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में लगभग 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल बताए गए हैं। सरकार ने इन घटनाओं के पीछे आतंकवादी और हथियारबंद दंगाईओं पर आरोप लगाया है।

आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया

ईरानी अधिकारी ने कहा कि इस प्रदर्शन को आर्थिक बदहाली, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शुरू किया गया था। शुरुआत में लोग रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर सड़कों पर उतरे थे। लेकिन दो हफ्तों के अंदर हालात तेजी से बिगड़ गए और आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया। कई शहरों में सरकार विरोधी नारे लगे और धार्मिक शासन को खत्म करने की मांग उठने लगी।

सरकार ने किया दावा

इस मामले में सरकार ने दावा किया है कि अंतिम मृतक संख्या में बहुत अधिक इजाफा होने की संभावना नहीं है। प्रशासन के अनुसार, कई जगहों पर हिंसा इस हद तक बढ़ गई कि हालात काबू से बाहर हो गए और सुरक्षाबलों को सख्त कदम उठाने पड़े।

खामेनेई ने लगाया आरोप

देश के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने आरोप लगाया कि इस अशांति के पीछे United States और Israel का हाथ है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इन प्रदर्शनों में कई हजार लोगों की जान गई है। सरकार ने कहा कि बाहरी ताकतों ने हालात बिगाड़ने के लिए देश के भीतर उठे आंदोलन का फायदा उठाया।

देश में शांति बहाल करना प्राथमिकता

सरकार ने स्पष्ट कहा है कि देश में शांति बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि हालात और न बिगड़ें।

Next Story