
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ईरान ने होर्मुज खोलने...
ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए रखी कड़ी शर्त! 1 दिन में केवल 15 जहाजों को दी मंजूरी, सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका ...

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध विराम के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रूस के एक सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब ईरान एक दिन में होर्मुज से केवल 15 जहाजों को गुजरने की मंजूरी देगा। वहीं, ईरान के इस फैसले से भारत में एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई पर प्रभाव पड़ सकता है। ईरान के इस फैसले ने वैश्विक ट्रांसपोर्टरों की चिंता में डाल दिया है।
भारत सरकार ने कहा
देश में एलीपी, क्रूड ऑयल और रसायन प्रोडेक्ट की सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश में एलीपी संकट से लड़ने की कोशिशें कर रही है। फिलहाल देश में एलपीजी गैस सिलेंडर्स की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी हुई है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में हर दिन 58 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स की उपलब्धता को भी बढ़ा दिया गया है, जो अब करीब 70 फीसदी तक पहुंच गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी
पेट्रोलियम मंत्रालय ने मीडिया को बताया कि देश में एक दिन के भीतर 6 हजार 700 टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई, जो लगभग 3.5 लाख सिलेंडर्स के बराबर है। इतना ही नहीं इस दौरान पांच किलो वाले करीब 1.06 लाख सिलेंडर भी बेचे गए।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बेहद खास
ईरान और ओमान के बीच समंदर का एक छोटा सा हिस्सा है, जिसे 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' कहा जाता है। यह पानी की एक पतली पट्टी जैसी है, जिसकी चौड़ाई सिर्फ 34 किलोमीटर है, लेकिन इसकी अहमियत बेहद अधिक है कि इसे दुनिया की 'आर्थिक नस' माना जाता है। यह रास्ता खाड़ी के देशों को हिंद महासागर से जोड़ता है। पूरी दुनिया में जितना भी कच्चा तेल सप्लाई होता है, उसका पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।




