Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने पीएम मोदी को बताया कैसे रुकेगी जंग! पहले US-इजराइल हमले रोकें, फिर गारंटी दें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा…

Shilpi Narayan
21 March 2026 9:47 PM IST
ईरान ने पीएम मोदी को बताया कैसे रुकेगी जंग! पहले US-इजराइल हमले रोकें, फिर गारंटी दें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा…
x

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की शनिवार को बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं।

ईरान के खिलाफ जारी सैन्य आक्रामकता के बारे में चर्चा की

वहीं इस बातचीत को लेकर भारत में ईरान के दूतावास ने एक पोस्ट में जानकारी दी कि पेजेशकियान ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में संघर्ष को खत्म करने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि अमेरिका और इजराइल तुरंत अपनी आक्रामकता रोकें। साथ ही गारंटी दें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। ईरानी दूतावास के अनुसार, राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी सैन्य आक्रामकता के बारे में चर्चा की।

परमाणु बाचतीच के दौरान ईरान पर किए हमले

राष्ट्रपति ने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत ईरान ने नहीं की थी। हमलावर ने बिना किसी औचित्य, तर्क या कानूनी आधार के चल रही परमाणु बाचतीच के दौरान ईरान पर हमले किए। इन हमलों में सुप्रीम लीडर, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और कई निहत्थे नागरिक मारे गए। इतना ही नहीं सार्वजनिक बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया गया।

Next Story