Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने इजरायल को दी धमकी! ईरान के विदेश मंत्री ने भारत-श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से की बातचीत, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
6 March 2026 9:38 PM IST
ईरान ने इजरायल को दी धमकी! ईरान के विदेश मंत्री ने भारत-श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से की बातचीत, जानें क्या कहा
x

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि उसे बिना किसी शर्त के सरेंडर करना होगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई के सोशल मीडिया अकाउंट से इजरायल को धमकी दी गई है। पोस्ट में लिखा है कि ईरान पर हमला करके इजरायल ने बड़ी गलती कर दी है और उसे इसका नतीजा भुगतना होगा।

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत-श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से की बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य आक्रमण के बाद क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और श्रीलंका की विदेश मंत्री विजया हेरथ से अलग-अलग फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, ईरान के विदेश मंत्री ने हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों को ईरान के खिलाफ उनके सैन्य आक्रमण का हिस्सा बताया और अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करने के लिए सभी सरकारों और संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

परामर्श के महत्व पर दिया जोर

उन्होंने ईरान के तट से लगभग 2,000 मील दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के अमेरिकी नौसेना के जहाज Dena पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि इसको लेकर संबंधित अंतरराष्ट्रीय निकायों में कानूनी और अंतरराष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। अराघची ने फ्रिगेट Dena के नाविकों के बचाव अभियान में श्रीलंका के प्रयासों की सराहना की और दोनों पक्षों ने अपने देशों के बीच निरंतर संपर्क और परामर्श के महत्व पर भी जोर दिया।

अमेरिका ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने मिनुटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यूएस डिफेंस डिपार्टमेंट का कहना है कि अमेरिकी वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के जवानों ने कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से इस मिनुटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल का परिचालन परीक्षण प्रक्षेपण किया।

Next Story