Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान ने सीजफायर तोड़ने की दी धमकी! होर्मुज में रोका तेल टैंकर, जानें फिर क्यों पलटा ईरान

Shilpi Narayan
8 April 2026 9:39 PM IST
ईरान ने सीजफायर तोड़ने की दी धमकी! होर्मुज में रोका तेल टैंकर, जानें फिर क्यों पलटा ईरान
x

नई दिल्ली। अमेरीका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भी लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि युद्धविराम की घोषणा के बाद भी हमले की खबर सामने आई है। वहीं इजरायल की तरफ से लेबनान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इससे नाराज ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रणनीतिक रूप से अहम Strait of Hormuz में एक तेल टैंकर को रोक दिया है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

तेहरान सीजफायर तोड़ सकता है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम सीधे तौर पर जवाबी कार्रवाई के रूप में उठाया गया है। साथ ही एक न्यूज रिपोर्ट दावा किया कि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहे तो तेहरान सीजफायर तोड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और दो सप्ताह के सीजफायर का सम्मान करने की अपील की, ताकि कूटनीति के जरिए समाधान का रास्ता निकाला जा सके।

परमाणु सामग्री को बाहर निकालेंगे

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और ईरान मिलकर जमीन के भीतर गहराई में मौजूद परमाणु सामग्री को बाहर निकालेंगे, जिन पर पहले B-2 बॉम्बर्स के जरिए हमले किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी साइट्स पर अब भी कड़ी सैटेलाइट निगरानी रखी जा रही है और हमले के बाद से वहां किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है।

अमेरिका, ईरान के साथ बेहद करीब से मिलकर काम करेगा

वहीं चीन भी सक्रिय कूटनीतिक भूमिका में नजर आ रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Mao Ning ने कहा कि चीन संघर्ष-विराम को आगे बढ़ाने और मिडिल ईस्ट में स्थिरता बहाल करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। एक तरफ सीजफायर की घोषणा है, तो दूसरी तरफ जारी हमले और जवाबी कदम इस पूरे क्षेत्र को फिर से बड़े टकराव की ओर धकेल सकते हैं। राष्ट्रपति ने ईरान युद्ध में दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब अमेरिका, ईरान के साथ बेहद करीब से मिलकर काम करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान एक सफल सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर चुका है और अब वहां यूरेनियम संवर्धन नहीं किया जाएगा।

Next Story