Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरानी ब्रिगेडियर की अमेरिका-इजरायल को धमकी! भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास में विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

Shilpi Narayan
5 March 2026 4:42 PM IST
ईरानी ब्रिगेडियर की अमेरिका-इजरायल को धमकी! भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास में विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि
x

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। एयर स्ट्राइक के साथ तेहरान की नेवी और बंदरगाहों पर भी हमले हो रहे हैं। आज ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए हमलों के बाद वहां से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठ रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईरानी ब्रिगेडियर की अमेरिका-इजरायल को धमकी

ईरानी ब्रिगेडियर जनरल हैदरी ने इजरायल और इराक को धमकी देते हुए कहा कि इजराइलियों को सायरन की आवाज़ की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान 'ईरानी जमीन पर हमलों' के बाद इज़राइलियों को 'सुरक्षा और आराम का स्वाद' नहीं चखने देगा। हैदरी ने चेतावनी दी कि अब US सैनिकों का 'बुरा हश्र' होगा। अमेरिकी सेना को 'समुद्र में भेज दिया जाएगा' या 'ताबूतों में घर लौटा दिया जाएगा।

अमेरिका-इजरायल पर लगाया अरब देशों को युद्ध में घसीटने का आरोप

रूस ने ईरान के साथ छिड़ी जंग में अमेरिका और इजरायल द्वारा अरब देशों को घसीटने का बड़ा आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से इसको लेकर बयान दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि संघर्ष में अभी कोई कमी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

अरब देशों में जवाबी हमले करने के लिए उकसाया

मंत्रालय ने बयान में कहा कि उन्होंने (अमेरिका-इजरायल) जानबूझकर ईरान को कुछ अरब देशों में जवाबी हमले करने के लिए उकसाया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ, जिसके लिए रूसी पक्ष को गहरा खेद है। ऐसा करके अमेरिका-इजरायल हितों के लिए अरबों को युद्ध में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। बयान में यह भी कहा गया कि संघर्ष को रोकने के लिए ईरान पर हमले रोकने होंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

Next Story