Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रंप के हमला टालने के फैसले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया! कहा- US हमारी सख्त चेतावनी के बाद पीछे हट रहा है...

Aryan
23 March 2026 6:30 PM IST
ट्रंप के हमला टालने के फैसले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया! कहा- US हमारी सख्त चेतावनी के बाद पीछे हट रहा है...
x
वॉशिंगटन ईरान से छह बिंदुओं पर प्रतिबद्धता चाहता है

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आज यानी सोमवार को ईरानी सरकार ने कहा कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हट गए हैं। दरअसल ट्रंप ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने हमले को पांच दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। इसके लिए ईरान से बातचीत जारी है। लेकिन ईरानी सरकार ने ट्रंप के दावे को नकार दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप का निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया लिखा कि ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसका मकसद मध्य पूर्व में जारी टकराव का पूर्ण समाधान निकालना है। चर्चाओं का ये दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा। दोनों देशों के बीच गहन और विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रवैए को देखते हुए मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।

ईरान ने नुकसान के भारापाई की मांग की

वहीं, ईरान ने बमबारी से हुए नुकसान की एवज में मुआवजे की मांग की है। तेहरान की तरफ से भविष्य में युद्ध न होने की गारंटी दिए जाने जैसी कड़ी शर्तें भी रखी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वॉशिंगटन ईरान से छह बिंदुओं पर प्रतिबद्धता चाहता है। अमेरिका की तरफ से जिन प्रतिबद्धताओं की बात कही गई है ये क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान शांति बहाली से पहले इन शर्तों को पूरा करे।

Next Story