Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई के बीच सामने आया ईरान का पहला बयान! कहा- बातचीत से सुलझाएं मुद्दा...

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 10:30 AM IST
पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई के बीच सामने आया ईरान का पहला बयान! कहा- बातचीत से सुलझाएं मुद्दा...
x

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट तबाह कर दी गईं। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर ईरान का पहला बयान सामने आया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दोनों देशों से कहा है कि संवाद के रास्ते से मुद्दा हल करें।

ईरान ने कहा बातचीत से सुलझाएं मुद्दा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष कर कहा है कि रमज़ान के पवित्र महीने में आत्म-संयम और इस्लामी दुनिया में एकजुटता को मजबूत करने के महीने में यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अपने मौजूदा मतभेदों को अच्छे पड़ोसीपन के ढांचे में और संवाद के रास्ते से प्रबंधित और हल करें।

तालिबान ने मार गिराया पाक का एफ-16

ताबिलान ने पाकिस्तान के एफ-16 समेत कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है।

Next Story