
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Iran Israel War: IRGC...
Iran Israel War: IRGC ने होर्मुज पर 'पूर्ण नियंत्रण' का किया दावा, सऊदी अरब ने दो क्रूज मिसाइल गिराई

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज पांचवें दिन भी इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, बमबारी अधिक तेज है। वहीं, ट्रंप ने इशारा किया है कि यह अभियान कई हफ्तों तक चल सकता है। ऐसे हालात को दखेते हुए अमेरिकी गृह विभाग ने पश्चिम एशिया से जाने वाले अमेरिकियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं IGRC ने आज यानी बुधवार को दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका पूरा नियंत्रण है।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण- IGRC
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका पूरा नियंत्रण है, और चेतावनी दी कि तेल और गैस के इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को मिसाइलों या ड्रोन हमलों का खतरा हो सकता है। गार्ड्स नौसेना के अधिकारी मोहम्मद अकबरजादेह के जारी एक बयान के अनुसार, वर्तमान में होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से इस्लामी गणराज्य की नौसेना के नियंत्रण में है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार है।
अमेरिका-इस्राइल-ईरान हमले पर एक नजर
अमेरिकी सेना के अनुसार, उसने शनिवार से ईरान भर में लगभग 2,000 ठिकानों पर हमले किए हैं और एक पनडुब्बी सहित 17 ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है।
ईरान के शहरों में लगातार चौथी रात विस्फोटों का सिलसिला जारी रहा, जिनमें तेहरान भी शामिल है। वहीं, िगर्स ने जवाबी हमले जारी रखने का संकल्प लिया है।
डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा है कि ट्रंप के तर्क सही साबित नहीं हो रहे हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका राष्ट्रपति के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर सैन्य बल तैनात कर सकता है।
इस्राइल ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। बालबेक, अरामौन और सादियाथ में आवासीय भवनों पर हुए हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, उसने हजमीह में एक होटल पर भी बमबारी की है।
ईरान के जवाबी हमले जारी हैं। कुवैत ने एक बच्चे की मौत की सूचना दी है और सऊदी अरब ने दो मिसाइलों और नौ ड्रोन को रोकने की घोषणा की है।




