
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Israel-Iran War:...
Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर 24 घंटों में गिराए 1200 मिसाइलें, खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में मचा कोहराम...

नई दिल्ली। ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। दरअसल अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए गए। इस हमले के दौरन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। वहीं, इस घटना को लेकर पाकिस्तान में भी हालात गंभीर हो गए हैं।
ईरान पर 1200 बमों की बौछार
इस्राइली वायु सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि उन्होंने ईरान के सैन्य ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल डिपो और वायु रक्षा प्रणालियों पर 1,200 से अधिक बम गिराए हैं। इस हमले को इस्राइल ने 'रोअर ऑफ द लायन' और अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया है।
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पुष्टि की
सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने की है। उन्होंने कहा कि तेहरान में उनके कार्यालय पर हुए अमेरिकी-इस्राइली हमले में उनकी मौत हो गई है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे ईरानी लोगों के लिए न्याय बताया है।
पाकिस्तान में हंगामा
खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान के कराची में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) पर हमला करते हुए खिड़कियां तोड़ी और आगजनी की। इस घटना के बाद पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
कतर एयरवेज की उड़ानें रहेंगी प्रभावित
कतर एयरलाइन ने कहा है कि कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसकी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। उन्होंने कहा कि दो मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे अपडेट जारी किया जाएगा।
ईरान का जवाबी हमला
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 'बदला' लेने की घोषणा की और इस्राइल व क्षेत्र में स्थित 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है।




