Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Israel-Iran War: नए लीडर बातचीत के लिए तैयार... ट्रंप का बड़ा दावा! बोले- इजरायल-US की स्ट्राइक में ईरान के मारे गए 48 नेता

Shilpi Narayan
1 March 2026 11:29 PM IST
Israel-Iran War: नए लीडर बातचीत के लिए तैयार... ट्रंप का बड़ा दावा! बोले- इजरायल-US की स्ट्राइक में ईरान के मारे गए 48 नेता
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में आई तबाही के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल-US की स्ट्राइक में 48 नेता मारे गए। उन्होंने इस ऑपरेशन को सफल और अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ने वाला बताया। इस दौरान यूएस राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि ईरान के नए लीडर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

ट्रंप ने कहा- एक ही झटके में 48 नेता हट गए

ट्रंप ने कहा कि हमें जो सफलता मिल रही है, उस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। एक ही झटके में 48 नेता हट गए और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान में अमेरिका का सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे है और बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।

ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं- ट्रंप

साथ ही राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि ईरान के नए नेतृत्व ने वाशिंगटन से बातचीत करने की इच्छा जताई है और उन्होंने बातचीत में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं और मैं बातचीत के लिए सहमत हो गया हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें (ईरानी शासन को) यह पहले ही कर देना चाहिए था। वे समझौता कर सकते थे लेकिन उन्होंने चालाकी दिखाई। वहां के लोग सड़कों पर खुशी से झूम रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ बहुत सारे बम भी गिर रहे।

Next Story