Begin typing your search above and press return to search.
Sports

"करो या मरो" मुकाबला! अगर टीम इंड‍िया सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर तो इन 4 ख‍िलाड़‍ियों के कर‍ियर पर लगेगा ब्रेक, लिस्ट में कप्तान सूर्या भी शामिल

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 4:00 PM IST
करो या मरो मुकाबला! अगर टीम इंड‍िया सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर तो इन 4 ख‍िलाड़‍ियों के कर‍ियर पर लगेगा ब्रेक, लिस्ट में कप्तान सूर्या भी शामिल
x
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में त‍िलक वर्मा भी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बनकर सामने आए हैं।

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) गिरकर -3.800 हो गया है, जिससे आज का मैच एक "करो या मरो" का मुकाबला बन गया है। ऐसे में यदि टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होती है, तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर और भविष्य पर गहरा संकट मंडरा सकता है।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान): 35 वर्षीय सूर्या वर्तमान में टीम के कप्तान हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ल्ड कप के बाद वे कप्तानी छोड़ सकते हैं। टूर्नामेंट के बाद बीसीसीआई उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय से उनके भविष्य पर कड़ा फैसला ले सकता है।

अभिषेक शर्मा: युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने पिछली चार पारियों में केवल 15 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल की विफलता के बाद टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल जैसे विकल्पों की ओर स्थायी रूप से मुड़ सकता है।

त‍िलक वर्मा: मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में त‍िलक वर्मा भी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बनकर सामने आए हैं। वो टीम की सबसे मजबूत 3 नंबर पोजीशन पर खेल हैं। उन्होंने 5 पारियों में 107 रन बनाए हैं। इसमें उनका एवरेज 21.40 और स्ट्राइक रेट 118.88 है। जो 3 नंबर के बल्लेबाज के लिए कहीं से भी सटीक नहीं माना जाएगा। उनकी जगह लेने के लिए भी श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं। त‍िलक जिस तरह वो साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, उसके बाद तो सुनील गावस्कर ने भी उनको लताड़ा था।

र‍िंकू सिंह: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए हैं। रिंकू ने अमेर‍िका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. वैसे क्रिकेट के जानकार एक हिस्से का कहना है कि रिंकू को ज्यादा मौका नहीं मिले हैं, ऐसे में उन पर सवाल उठाना ठीक नहीं हैं। रिंकू की जगह लेने के लिए भी टीम में कई प्लेयर्स हैं।

Next Story