Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोहब्बत का महीना! रोमांस, इजहार के लिए बॉलीवुड ला रहा लव स्टोरीज... अनोखे रंगों में हिट होगी मूवी डेट

Anjali Tyagi
8 Feb 2026 2:00 PM IST
मोहब्बत का महीना! रोमांस, इजहार के लिए बॉलीवुड ला रहा लव स्टोरीज... अनोखे रंगों में हिट होगी मूवी डेट
x

नई दिल्ली। फरवरी, जिसे 'इश्क का महीना' कहा जाता है, इस साल बॉलीवुड में रोमांस के कई नए और अनोखे रंग लेकर आया है। वेलेंटाइन डे के आसपास कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं, जो आपकी मूवी डेट के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

फरवरी 2026 की कुछ खास रोमांटिक फिल्में इस प्रकार हैं।

तू या मैं (Tu Yaa Main)

यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की यह जोड़ी एक ऐसी लव स्टोरी लेकर आ रही है जिसमें एडवेंचर के साथ रोमांस और सर्वाइवल का तड़का है।

ओ रोमियो (O' Romeo)

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein)

20 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक शहरी और मॉडर्न लव स्टोरी पेश करती है।

ये दिल आशिकाना (Yeh Dil Aashiqanaa - Re-release)

क्लासिक रोमांस प्रेमियों के लिए 2002 की यह सुपरहिट फिल्म 13 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

तेरे नाम (Tere Naam)

सलमान खान और भूमिका चावला की यह इमोशनल लव स्टोरी 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी।

Next Story