Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था... ईरान से युद्ध के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- हमने तानाशाह खामेनेई को मार गिराया

Shilpi Narayan
1 March 2026 9:59 PM IST
मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था... ईरान से युद्ध के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- हमने तानाशाह खामेनेई को मार गिराया
x

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से खाड़ी देशों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई सहित कई दिग्गज की जान जा चुकी है। इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है।

आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ के प्रमुख और मोसाद प्रमुख के साथ मीटिंग की, जिसमें मैंने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कल हमने तानाशाह खामेनेई को मार गिराया। उनके अलावा दर्जनों शीर्ष दमनकारी व्यक्तियों को भी समाप्त कर दिया। हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर तीव्र गति से हमला कर रही हैं और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा।

ये दिन बेहद पीड़ादायक

नेतन्याहू ने ईरान के हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये दिन बेहद पीड़ादायक हैं। कल तेल अवीव में और अब बेत शेमेश में हमने अपने प्रियजनों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं, और आप सभी इजराइली नागरिकों की ओर से, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम एक ऐसे अभियान में हैं जिसमें हम अपने अस्तित्व और भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ की पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं की। साथ ही इजरायली पीएम ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी तारीफ की।

आतंकवादी शासन को करारा प्रहार करना

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में हमें अमेरिका, मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी सेना का भी समर्थन मिला है। इन शक्तियों से हम वो कर पाएंगे जो मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था। आतंकवादी शासन को करारा प्रहार करना। यही मैंने वादा किया था और यही हम करेंगे।

Next Story