Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जबलपुर: झाड़ियों में मिली महिला की लाश, सूअर नोचकर खा रहे थे पेट, पुलिस को हत्या की आशंका...पढ़े पूरी खबर

Aryan
8 March 2026 5:27 PM IST
जबलपुर: झाड़ियों में मिली महिला की लाश, सूअर नोचकर खा रहे थे पेट, पुलिस को हत्या की आशंका...पढ़े पूरी खबर
x
महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। महिला के गले और पेट के पास चोट के निशान पाए गए हैं और शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दिए हैं।

जबलपुर। मध्य प्रदेश जबलपुर के रानीताल क्षेत्र में आज यानी रविवार को सनसनी फैल गई। दरअसल रानीताल खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश को सुअर नोच रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह उस इलाके में टहलने जाने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पीछे जब झाड़ियों के बीच शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी, एफएसएल टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लार्डगंज पुलिस के अनुसार, रानीताल खेल मैदान की दीवार से लगे झाड़ियों के बीच महिला का शव मिला है।

महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान

महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। महिला के गले और पेट के पास चोट के निशान पाए गए हैं और शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि अज्ञात आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की है और बाद में शव को सुनसान स्थान पर लाकर दीवार के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला के साथ गलत हुआ है इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

मृतका की पहचान करने में लगी पुलिस

मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला ने काले रंग का गाउन पहन रखा था और उसके दाहिने हाथ में गुदना (टैटू) के रूप में फूल बना हुआ है। पुलिस इसी आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शव को सूअर नोच रहे थे

वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह वह घर से बाहर खड़ा हुआ था, तभी पता चला कि यहां मर्डर हो गया है। यह सुनकर वह मौके पर पहुंचा। जब देखने गया तो शव को सूअर पेट की ओर से खा रहे थे, जिन्हें पत्थर मारकर भगाया गया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। आखिर यह महिला यहां कैसे आई और यह कौन है? इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।

Next Story