
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अविमुक्तेश्वरानंद को ...
अविमुक्तेश्वरानंद को जगतगुरु परमहंस आचार्य ने दी हिदायत, कहा- CM योगी से माफी मांगें वरना...

अयोध्या। शंकराचार्य विवाद के मामले में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के बाद अब तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य भी सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने देने का अल्टीमेटम दे दिया है। दरअसल अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर जगतगुरु ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने ऐलान किया है कि उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
अयोध्या में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ को औरंगजेब और हुमायूं का बेटा बताया गया यह अत्यंत निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बनाया है। वो लगातार प्रदेश में सनातन हित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शब्दों को वापस नहीं लेते तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
सीएम योगी से माफी मांगनी होगी
परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सीएम ने क्षमा मांगनी होगी। उनका गाय को लेकर चल रहा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। यह आंदोलन विपक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के बावजूद भी बछड़ा बैल का वध बंद नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवा पहनकर एक संत के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। सभी सनातनियों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बहिष्कार करना चाहिए। जब तक कि वो अपने शब्दों को वापस न लें।
गौैरतलब है कि परमहंस आचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकारों को गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर पूर्ण रूप से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ग्राम स्तर पर ही गौ रक्षा का प्रबंध किया जाए।




