Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Jai Shree Ram : दीपोत्सव की भव्य शुरुआत, सीएम योगी ने खींचा शोभायात्रा का रथ

Aryan
19 Oct 2025 4:11 PM IST
Jai Shree Ram : दीपोत्सव की भव्य शुरुआत, सीएम योगी ने खींचा शोभायात्रा का रथ
x
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सरयू तट पर रिकॉर्ड संख्या में दीप जलाए जाएंगे।

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव-2025 का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ की गई। इस धार्मिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अपने हाथों से रथ खींचा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अभिवादन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क से निकली शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं का भी अभिवादन किया। समूचे अयोध्या में रथ यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा गूंज उठा।

अयोध्या दीपों की रौशनी से होगी जगमग

बता दें कि आज शाम सरयू तट पर राम की पैड़ी पर लाखों दीपों की रौशनी से अयोध्या जगमगाने वाला है।

मुख्यमंत्री राम दरबार में करेंगे दीप प्रज्ज्वलित

बता दें कि सीएम योगी राम दरबार की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। अयोध्या की इस ऐतिहासिक परंपरा को बरकरार रखा जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सरयू तट पर रिकॉर्ड संख्या में दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामलीला मंचन भी आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे अयोध्या को पुष्प और रोशनी से सजाया गया है।

Next Story