Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जेल या बेल! राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई आज, सोनू सूद ने राहत की प्रार्थना की

Anjali Tyagi
16 Feb 2026 12:03 PM IST
जेल या बेल! राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई आज, सोनू सूद ने राहत की प्रार्थना की
x

मुंबई। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। फिलहाल, अभिनेता तिहाड़ जेल में ही बंद हैं। अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग की है।

पिछली सुनवाई में नहीं मिली थी जमानत

12 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि राजपाल यादव जेल में किसी अदालती आदेश के कारण नहीं, बल्कि अपने ही वादों को पूरा न करने की वजह से हैं।

मामले का विवरण

यह मामला लगभग 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और कर्ज न चुकाने से जुड़ा है। उनके वकील के अनुसार, कुल 9 करोड़ में से उन्होंने अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

आज क्या हो सकता है?

शिकायतकर्ता (मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी) ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अब कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय करेगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाएगी।

इंडस्ट्री का समर्थन, सोनू सूद ने राहत की प्रार्थना की

सोनू सूद ने उन्हें सपोर्ट करते हुए उम्मीद जताई कि इस पुराने एक्टर को वह राहत मिलेगी जिसके वह सही मायने में हकदार हैं। सोनू ने ट्वीट किया- आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक अहम दिन है। प्रार्थना है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वह राहत मिले जिसके वह हकदार हैं। वह एक रेयर टैलेंट और एक अद्भुत आत्मा हैं। चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे। बता दें कि सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे कई फिल्मी सितारे इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव के साथ खड़े हैं और उन्हें आर्थिक मदद देने की पेशकश भी की गई है।

राजपाल यादव चुका चुके हैं 2.5 करोड़

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने पहले शेयर किया था कि एक्टर 2.5 करोड़ रुपये चुका चुके हैं। मैनेजर ने कहा था, 5 करोड़ रुपये में से अब तक 2.5 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, देखते हैं सोमवार को कोर्ट क्या फैसला करता है।

Next Story