Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, इन मुददों पर हुई चर्चा

Aryan
10 April 2026 4:04 PM IST
जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, इन मुददों पर हुई चर्चा
x
जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष में जान गंवाने वाले भारतीयों को लेकर दुख जताया।

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज मतलब शुक्रवार को जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर विसतृत चर्चा की। जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष में जान गंवाने वाले भारतीयों को लेकर दुख जताया।

जापानी मंत्री का जताया

डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि जापान के विदेश मंत्री के साथ अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई को सुरक्षित बनाने पर बात हुई। उन्होंने संवेदना जताने के लिए जापानी मंत्री का आभार जताया। जापान के विदेश मंत्रालय ने भी इस बातचीत की पुष्टि की है। दोनों देशों का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

डॉ नवीन रामगुलाम से भी की मुलाकात

इससे पहले विदेश मंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन रामगुलाम से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रामगुलाम को शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने कहा कि पिछले एक साल में भारत और मॉरीशस के रिश्तों में काफी मजबूती आई है। दोनों नेताओं ने विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।


Next Story