Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सौतेली बहन की खास दिन पर पहुंची जाह्नवी और खुशी! सोशल मीडिया पर उठे सवाल क्या बहनों के बीच सब ठीक नहीं?

Shilpi Narayan
3 Oct 2025 7:30 PM IST
सौतेली बहन की खास दिन पर पहुंची जाह्नवी और खुशी! सोशल मीडिया पर उठे सवाल क्या बहनों के बीच सब ठीक नहीं?
x



मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी फैमिली के सामने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई कर ली है। वहीं इनके सगाई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन एक बात को लेकर अब सवाल उठ रहा है।


बता दें कि कपल की सगाई उनके घर पर छोटे से फंक्शन में हुई। जिसमें पूरा कपूर खानदान पहुंचा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अंशूला संग गहरा बॉन्ड शेयर करने वाली उनकी सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर इस सगाई में नहीं पहुंची। जिसके बाद हर कोई ये कयास लगा रहा है कि वो दोनों अंशुला से नाराज हैं।


दरअसल अंशूला कपूर और रोहन ठक्कर ने 2 अक्टूबर को पूरे रीति-रिवाजों से सगाई की है। इस सेरेमनी में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, महीप कपूर, शनाया और रिया कपूर शामिल हुए। वहीं फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं।


लेकिन इसमें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर नहीं आईं। ऐसे फैंस को उनकी कमी खूब खल रही है। साथ ही लोग अब सोशल मीडिया पर इनके रिश्तों को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं बहन की सगाई से जाह्नवी के गायब रहने से दोनों के बीच मनमुटाव की अटकलें तेज हो गई है।


बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं। वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां हैं। तीनों बहनों के बीच सौतेला रिश्ता है। हालांकि इनके बीच बेशुमार प्यार भी है।


अक्सर ये एकसाथ पार्टी और वेकेशन एंजॉय करती नजर आती हैं। ऐसे में अंशूला की सगाई पर जाह्नवी और खुशी का ना पहुंचना लोगों को काफी खटक रहा है।


बता दें कि जाहन्वी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में BUSY है। शायद इसी वजह से जाहन्वी अंशुला के इस खास दिन में शामिल नहीं हो पाई।

Next Story