Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस्लामाबाद शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान ने साधा मौन, जानें किन मुददों पर होगी बात...

Aryan
10 April 2026 12:09 PM IST
इस्लामाबाद शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान ने साधा मौन, जानें किन मुददों पर होगी बात...
x
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब युद्ध को लेकर राजनीतिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को खत्म करने की दिशा में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, यहां वह ईरान के साथ शांति वार्ता का नेतृत्व करेंगे। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच घोषित अस्थायी सीजफायर की स्थिति ठीक नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक शनिवार को होने वाली है।

ट्रंप ने जेडी वेंस को दी जिम्मेदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेंस को यह जिम्मेदारी दी है, जबकि उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस मिशन में शामिल हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब युद्ध को लेकर राजनीतिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

शांति की राह में बाधा

वहीं, इस्लामाबाद में वार्ता शुरू होने से पहले ही अनिश्चितता बनी हुई है। ईरान की टीम के आगमन को लेकर फिलहाल स्पष्टता नहीं है। जानकारी के अनुसार, लेबनान में जारी सैन्य तनाव के कारण ईरानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा में देरी हुई है। हालांकि पाकिस्तान और अमेरिका दोनों इस बैठक को सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन जमीनी हालात अभी कठिन है।


Next Story