Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खार्ग द्वीप पर हमले को लेकर जेडी वेंस का बड़ा बयान! बोले-हमें आज रात 8 बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा...

Shilpi Narayan
7 April 2026 6:52 PM IST
खार्ग द्वीप पर हमले को लेकर जेडी वेंस का बड़ा बयान! बोले-हमें आज रात 8 बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा...
x

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच जहां अमेरिका ने अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ही ईरान पर हमला किया तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी इस हमले का जोरदार जवाब दिया है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि ईरान के खार्ग द्वीप पर हुआ हमला अमेरिकी रणनीति में बदलाव का संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे कई हथियार हैं, जिसे हमने अभी तक ईरान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया है।

अब गेंद ईरान के पाले में है

US के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वैन्स ने कहा कि अब गेंद ईरान के पाले में है। युद्ध शुरू होने से पहले ईरानी सबसे तेज़ बातचीत करने वाले नहीं थे और अब भी वे निश्चित रूप से सबसे तेज़ बातचीत करने वाले नहीं हैं। हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक मैसेज भेजने में थोड़ी देरी होती है, लेकिन हमें भरोसा है कि हमें जवाब मिल सकता है, चाहे वह पॉजिटिव हो या नेगेटिव।

आज रात 8 बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा

उन्होंने कहा कि हमें आज रात 8 बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा। मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे, क्योंकि हम असल में एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां तेल और गैस आसानी से बह रहा हो, जहां लोग अपने घरों को गर्म और ठंडा कर सकें, जहां लोग काम पर जाने के लिए खुद ट्रांसपोर्ट का खर्च उठा सकें।

Next Story