
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रुझानों में JDU के...
रुझानों में JDU के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद खिले JDU नेताओं के चेहरे, विजय सिन्हा हुए आगे

पटना। बिहार विधानसभा के चुनावी नतीजों कुछ ही देर में घोषित हो जाएंगे। ऐसे में JDU नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद JDU नेताओं के चेहरे खिल उठे है। नेताओं में खुशी का ठिकाना नहीं है। उमेश कुशवाहा ने खुद इस बात की खुशी जाहिर की।
क्या बोले उमेश कुशवाहा
मीडिया से बात करते हुए जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिस तरीके की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, उससे स्पष्ट हो रहा है कि एनडीए बहुमत से बहुत ज्यादा सीट लेकर आ रहा है। नीतीश कुमार का जो चेहरा है, जो फेस है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार बिहार में बनने जा रही है।
विजय सिन्हा हुए आगे
साथ ही रूझानों में फिलहाल उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा आगे हो गए है। बता दें कि विजय सिन्हा लखीसराय से उन्हें पार्टी ने खड़ा किया है।




