Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU कार्यकर्ता और समर्थक नाराज! सीएम आवास के बाहर बवाल, चिराग पासवान ने दी बधाई

Shilpi Narayan
5 March 2026 12:23 PM IST
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU कार्यकर्ता और समर्थक नाराज! सीएम आवास के बाहर बवाल, चिराग पासवान ने दी बधाई
x

पटना। बिहार के सियासत में घमासान मचा हुआ है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर JD(U) के कार्यकर्ता और समर्थक नाराज चल रहे हैं। यहां तक कि नीतीश के समर्थक सीएम आवास के सामने धक्कामुक्की कर रहे हैं।

विकास के मार्ग को और सशक्त करेंगे

इस बीच चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार बधाई दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा के भाव से संसद के उच्च सदन में देश और समाज की आवाज को मजबूती से रखेंगे तथा विकास के मार्ग को और सशक्त करेंगे। आप सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें

वहीं पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।

Next Story