Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही जीप की ट्रक से टक्कर, नव दंपति समेत पांच की मौत, 6 घायल

Aryan
11 Jun 2025 9:53 AM IST
दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही जीप की ट्रक से टक्कर, नव दंपति समेत पांच की मौत, 6 घायल
x
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

दौसा। दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। दौसा जयपुर मार्ग पर हुई इस घटना में दूल्हा दुल्हन समेत पांच की मौत हो गई। इस घटना में 6 घायल भी हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

मातम में बदली खुशी

दौसा- मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और तूफान जीप में जोरदार टक्कर हो गई। जीप में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत के बाद परिवार की खुशी मातम में बदल गई। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

हाईवे पर लंबा जाम लगा

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

Next Story