Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

25 से 30 लाख तक के गहने की हुई चोरी… अजीत पवार के अंतिम संस्कार के बीच चोरों ने उठाया फायदा, लोगों का फूटा गुस्सा

Aryan
2 Feb 2026 11:30 AM IST
25 से 30 लाख तक के गहने की हुई चोरी… अजीत पवार के अंतिम संस्कार के बीच चोरों ने उठाया फायदा, लोगों का फूटा गुस्सा
x
पुलिस ने मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवले, एजाज मिरावले, मोहम्मद सिराज, बालू बोत्रे सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है

मुंबई। बारामती से बड़ी अजीबोगरीब खबर सामने आई है। एक ओर जब लाखों लोग अपने प्रिय नेता अजित पवार को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, उसी दौरान इस दुखद मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान सोने की चेन चोरी होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

15 लोगों के गले से छीन ली गई चेन

दरअसल भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों के एक गिरोह ने लोगों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 लोगों के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। चोरी किए गए गहनों की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

हजारों पुलिसकर्मी थे मौजूद

हांलाकि, कुछ संदिग्ध चोरों को नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़कर पकड़ लिया। सबसे खास बात यह है कि उस दिन बारामती में लगभग 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना होने से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने कुछ लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवले, एजाज मिरावले, मोहम्मद सिराज, बालू बोत्रे सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एक तरफ जहां अजित पवार के अंतिम संस्कार के समय माहौल बेहद भावुक था। वहीं दूसरी ओर चोर लोगों के गले से सोने की चेन चोरी करने में लगे हुए थे। इस घटना से बारामती शहर में लोगों में क्रोध नजर आ रहा है।

Next Story