Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन स्ट्रोक के बाद, गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसे बिगड़ी तबियत

Aryan
2 Aug 2025 4:13 PM IST
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन स्ट्रोक के बाद, गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसे बिगड़ी तबियत
x
जांच में ब्रेन स्ट्रोक और मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का पता चला

नई दिल्ली। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद आज एयर एंबुलेंस से गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है, अभी वो डॉक्टर की निगरानी में हैं। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके शीघ्र ही ठीक होने की दुआ की जा रही है।

राज्य भर में चिंता का विषय

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का स्वास्थ्य राज्य भर में चिंता का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की सुबह अपने सरकारी आवास के बाथरूम में वो फिसल गए थे। जिस वजह से उन्हें गंभीर चोट आ गई। शुरुआती जांच में ब्रेन स्ट्रोक और मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का पता चला। जांच रिपोर्ट आने के बाद झारखंड सरकार और उनके समर्थकों में खलबली मच गयी। प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। इस कठिन समय में उनका पूरा परिवार और पार्टी के लोग उनके साथ मौजूद हैं।

डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने कहा

मेदांता अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की एक विशेष टीम के द्वारा उनका इलाज चल रहा है। उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है, अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। वे लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

राज्य सरकार ने मदद का आश्वासन दिया

राज्य सरकार के द्वारा रामदास सोरेन के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी हैं, वो लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामदास सोरेन के स्थिति की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Next Story