Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Jharkhand: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक करोड़ के इनामी समेत तीन को मार गिराया

Aryan
15 Sept 2025 10:46 AM IST
Jharkhand: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक करोड़ के इनामी समेत तीन को मार गिराया
x
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक नक्सलियों के खात्मे की दिशा में यह एक अहम सफलता मानी जा रही है

रांची। पनतीतरी के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक करोड़ के इनामी समेत तीन को मार गिराया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में तीन शव बरामद हुए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।

एक करोड़ का इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व अन्य दो माओवादी मारे गए

हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व अन्य दो माओवादी मारे गए। इससे पहले टीम को सूचना थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

यह जंगल बोकारो व गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र में है। कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी। वह माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य था। उस पर राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रघुनाथ हेम्ब्रम गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला था।

तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद

एक की पहचान एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे माओवादी की पहचान रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। हजारीबाग एसपी, गिरिडीह एसपी और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक नक्सलियों के खात्मे की दिशा में यह एक अहम सफलता मानी जा रही है।

Next Story