
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जेपी नड्डा ने राहुल...
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कहा अबोध बालक! खरगे ने किया विरोध, बोले- बयान बेहद गलत...

नई दिल्ली। भारतीय संसद का बजट सत्र इन दिनों हंगामेपूर्ण माहौल में चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। ऐसे में राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। बता दें कि जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कहा अबोध बालक कह डाला। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन पर पलटवार किया।
नड्डा ने राहुल को कहा अबोध
राज्यसभा में बोलते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।'
खरगे का पलटवार
नड्डा की 'अबोध बालक' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- आपकी पार्टी को तो मोदी जी ने बंधक कर दिया, आप उनकी राय के बिना बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आप हमारी पार्टी के बारे में हमें मत बताइए।
आज सभी सांसद पीएम का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे- रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज पीएम का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। अगर कांग्रेस पीएम का भाषण नहीं सुनना चाहती, तो भी बाकी सभी सदस्य सुनना चाहते हैं। आपके लोकसभा में विपक्ष के नेता सदन के नियमों का पालन नहीं करते।




