Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अल्बानिया में भरी अदालत में जज की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DeskNoida
7 Oct 2025 3:00 AM IST
अल्बानिया में भरी अदालत में जज की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हथियार बरामद कर लिया गया है।

अल्बानिया की राजधानी तिराना से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आरोपी ने भरी अदालत में जज पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हथियार बरामद कर लिया गया है।

यह घटना अपील अदालत में उस समय हुई जब जज एस्ट्रिट कलाजा आरोपी के खिलाफ चल रहे एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, आरोपी ने अचानक अपनी जेब से रिवॉल्वर निकाली और जज पर गोली चला दी। जख्मी जज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि वह यह केस हारने वाला है, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर जज पर फायरिंग कर दी। इस दौरान अदालत में मौजूद एक अन्य व्यक्ति और उसका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया। उसके पास से इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

यह घटना पूरे अल्बानिया में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है। अदालत जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई यह गोलीबारी न्याय प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Next Story