Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में टूटकर गिरा पहाड़, रास्ते हुए बंद, सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में ही फंसे

Aryan
20 May 2025 5:48 PM IST
Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में टूटकर गिरा पहाड़, रास्ते हुए बंद, सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में ही फंसे
x
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गया।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच सोमवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि लागाड़ और कुलागाड़ के बीच पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गय। इसके चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए जा रहे और लौट रहे सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग हुआ बंद

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर विशालकाय चट्टान गिरने से रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए गए है। साथ ही साथ वाहनों का संचालन ठप हो गया है। जिसके चलते सैकड़ों यात्रियों की यात्रा बीच में रुक गई। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गया।

BRO ने संभाला मोर्चा

BRO ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग की जल्द ही खुलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अधिकारियों के अनुसार अगर मौसम ने साथ दिया, तो आज देर शाम तक मार्ग खोल दिया जाएगा। धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि भारी बोल्डर और मलबा रास्ते में पड़ा हुआ है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए काम कर रहा है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Next Story