Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एपस्टीन फाइल को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कंगना रणौत ने दी यह प्रतिक्रिया...

Aryan
5 Feb 2026 12:05 PM IST
एपस्टीन फाइल को लेकर राहुल गांधी के बयान पर  कंगना रणौत ने दी यह प्रतिक्रिया...
x
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल ने जिस किताब का हवाला दिया है उसे अब तक पब्लिश ही नहीं किया गया है।


नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है। लोकसभा में बजट सत्र के चौथे दिन जबरदस्त हंगामा हुआ, जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डोकलाम पर पूर्व सेना प्रमुख मुकुंद नरवणे की एक 'अप्रकाशित' किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि चीनी टैंक भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर अब बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा सांसद ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि उनकी शब्दावली देखिए, जिस तरह एपस्टीन फाइल को लेकर भी उन्होंने कहा कि अभी इसमें और माल है। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल ने जिस किताब का हवाला दिया है उसे अब तक पब्लिश ही नहीं किया गया है।


Next Story