
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कंगना रनौत ने संसद में...
कंगना रनौत ने संसद में 'वंदे मातरम्' पर विशेष चर्चा पर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-कांग्रेस सरकारों ने गीता से दुर्गा माता का पूरा हिस्सा हटा दिया...

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि जो गीत स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी बनकर उठा और जिसने पूरा ब्रिटिश साम्राज्य को भस्म कर दिया उसे आज उसका श्रेय मिल रहा है। बाद में कांग्रेस सरकारों ने गीता से दुर्गा माता का पूरा हिस्सा हटा दिया। वह पार्टी हमेशा से महिला विरोधी रही है।
स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की भावना जगाई
दरअसल, लोकसभा में आज 'वंदे मातरम' पर बहस को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह न सिर्फ वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर जरूरी है, बल्कि अगले 150 सालों के लिए एक मजबूत नींव रखने के लिए भी जरूरी है। युवा इस राष्ट्रीय गीत की अहमियत को बेहतर समझेंगे, जिसने हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की भावना जगाई। आज की बहस बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि NDA के घटक दलों के सभी MPs ने बिहार में NDA की जीत के लिए एकमत होकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।




